News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले की मांग, गरीब सवर्णों को मिले 25 फीसदी आरक्षण

अठावले ने कहा कि उनका मानना है कि गरीब सवर्णों को 25 प्रतिशत आरक्षण का बिल पारित हो जाए तो सभी का भला हो जाएगा. सवर्ण सोचते हैं कि दलितों को आरक्षण मिलता है, मगर उन्हें नहीं दिया जाता.

Share:

 लखनऊ: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को 25 फीसदी आरक्षण देने की राय जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिये आरक्षण के दायरे को 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करना होगा और इसके लिये सभी दलों को सरकार का साथ देना चाहिये.

अठावले ने प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल पर कहा कि उनका मानना है कि गरीब सवर्णों को 25 प्रतिशत आरक्षण का बिल पारित हो जाए तो सभी का भला हो जाएगा. सवर्ण सोचते हैं कि एससी-एसटी लोगों को आरक्षण मिलता है, मगर उन्हें नहीं दिया जाता. सरकार अगर आरक्षण के दायरे को 75 प्रतिशत तक बढ़ाये तो मुझे लगता है कि सभी को आरक्षण का लाभ मिल जाएगा. सभी दलों को इसके लिये सरकार का साथ देना चाहिये.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पदोन्नति में आरक्षण देने पर भी विचार कर सकती है.

केन्द्रीय मंत्री ने एससी/एसटी कानून में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने के सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए दोहराया कि अब कानून में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. वह सभी पक्षों को बुलाकर बात करेंगे और उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि इस कानून का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सवर्णों को कानून में परिवर्तन की मांग करने के बजाय दलितों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिये.

अठावले ने कहा कि सरकार के कदम के खिलाफ कल भाजपा शासित राज्यों में हुआ ‘भारत बंद‘, दरअसल विपक्षी दलों की हरकत थी और सरकार को बदनाम करने के लिये उन्होंने ऐसा किया.

रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आरपीआई) के अध्यक्ष अठावले ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की तीन-चार सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह इस सिलसिले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात करेंगे.

उन्होंने दावा किया कि बसपा के कई मजबूत नेता उनके सम्पर्क में हैं और आरपीआई के साथ आने से बीजेपी को चुनाव में और भी लाभ मिलेगा.

अठावले ने यह भी दावा किया कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीत सकती है.

Published at : 07 Sep 2018 03:12 PM (IST) Tags: RAMDAS ATHAWALE Reservation SC-ST UP news Lucknow ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: सूखे पर सुधीर मुनगंटीवार का विपक्ष पर हमला, बोले- 'कर्नाटक में...'

महाराष्ट्र: सूखे पर सुधीर मुनगंटीवार का विपक्ष पर हमला, बोले- 'कर्नाटक में...'

'इनके नेता विदेशी, वोटर भी विदेशी...', राहुल गांधी पर BJP नेता का बड़ा हमला

'इनके नेता विदेशी, वोटर भी विदेशी...', राहुल गांधी पर BJP नेता का बड़ा हमला

यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट

यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट

'पंचायत चुनाव से सहमे CM सुक्खू, खोज रहे सुरक्षित सीट', जयराम ठाकुर का निशाना

'पंचायत चुनाव से सहमे CM सुक्खू, खोज रहे सुरक्षित सीट', जयराम ठाकुर का निशाना

राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल

राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल

टॉप स्टोरीज

बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी

BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी

बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट

बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट

FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम

FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम